Chief Minister Bhajan Lal Sharma’s visit to Jalore Sanchore

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आएंगे जालौर-सांचौर, मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं निजी कार्यक्रम से आएंगे सांचौर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 5 फरवरी 2025 (बुधवार) को जालौर जिले के बागोड़ा और सांचौर क्षेत्रों का दौरा करेंगे।इस दौरे का विस्तृत कार्यक्रम CMO ने जारी किया है। मुख्यमंत्री नरसाणा बागोड़ा में एक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे इसके पश्चात् सांचौर विधायक के माता के स्वर्गवास होने पर उनसे मिलने भादरूणा सांचौर जाने का कार्यक्रम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हवाई यात्रा कार्यक्रम

जयपुर से जालौर तक प्रातः 10:35 बजे – जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान

मुख्यमंत्री विशेष विमान (Spl. Plane) से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।समय: 45 मिनट दूरी: 150 नॉटिकल मील (NM)प्रातः 11:20 बजे – जोधपुर एयरपोर्ट पर आगमन मुख्यमंत्री का जोधपुर हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा।

प्रातः 11:25 बजे – जोधपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान गंतव्य: नरसाणा, तहसील बागोड़ा, जिला जालौर समय: 45 मिनट दूरी: 87 NM दोपहर 12:10 बजे – हैलीपेड, नरसाणा (बागोड़ा, जालौर) पर आगमन मुख्यमंत्री का स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

पहला कार्यक्रम: श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

दोपहर 12:20 बजे – कार्यक्रम स्थल, नरसाणा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।स्थान: ग्राम नरसाणा, तहसील बागोड़ा, जिला जालौर समय: 12:20 बजे से 01:30 बजे तक इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, संतों का आशीर्वचन और आमजन को संबोधन शामिल हो सकता है।दोपहर 1:30 बजे – कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान मुख्यमंत्री कार द्वारा हेलीपेड, नरसाणा जाएंगे।दोपहर 1:35 बजे – हैलीपेड, नरसाणा पहुंचेंगे हेलीकॉप्टर द्वारा अगले गंतव्य भादरूणा, सांचौर के लिए उड़ान भरेंगे।

दूसरा कार्यक्रम: भादरूणा, सांचौर में स्थानीय कार्यक्रम

दोपहर 1:50 बजे – हैलीपेड, भादरूणा (सांचौर, जालौर) पर आगमन मुख्यमंत्री का स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।दोपहर 2:00 बजे – कार्यक्रम स्थल, भादरूणा पहुंचेंगे।

कार्यक्रम: स्थानीय कार्यक्रम एवं स्थान: ग्राम भादरूणा, तहसील सांचौर, जिला जालौर समय: 2:00 बजे से 2:30 2:30 बजे विधायक जीवाराम चौधरी के घर पर रहेंगे इसके पश्चात् यहां से प्रस्थान कार द्वारा हेलिपैड के लिए रवाना होंगे।दोपहर 2:35 बजे – हैलीपेड, भादरूणा पहुंचेंगे हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वापसी यात्रा: जालौर से जयपुर तक दोपहर 2:40 बजे – हेलीकॉप्टर द्वारा भादरूणा से जोधपुर के लिए उड़ान समय: 50 मिनटदूरी: 102 NMदोपहर 3:30 बजे – जोधपुर एयरपोर्ट पर आगमनजोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं संक्षिप्त ठहराव।दोपहर 3:35 बजे – जोधपुर से विशेष विमान द्वारा जयपुर प्रस्थान समय: 45 मिनटदूरी: 150 NMसायं 4:20 बजे – जयपुर एयरपोर्ट पर आगमन मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार लौटेंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (श्री दुदेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा), स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, सांचौर क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

नोट:यह यात्रा कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया गया है। इसमें संशोधन हो सकता है।

Leave a Comment