HMPV virus latest news

कोरोना वायरस जैसे HMPV के देश में 11 केस,गुजरात में सबसे ज्यादा 4 केस एक्टिव,राजस्थान में 6 महीने की बच्ची पॉजिटिव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में कुल 11 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं। शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला। बारां में एक 6 महीने की बच्ची HMPV से संक्रमित हुई हैं। वहीं अहमदाबाद में 9 महीने का बच्चा HMPV पॉजिटिव आया।इससे पहले गुरुवार को 3 केस मिले थे। इनमें लखनऊ में 60 साल की महिला, गुजरात के अहमदाबाद में 80 साल का बुजुर्ग और हिम्मतनगर में 7 साल का बच्चा शामिल है। तीनों का इलाज चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

HMPV केस बढ़ने पर अब राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पताल में HMPV virus मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए जा रहे हैं। इधर पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV के मामलों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

भारत में धीरे-धीरे HMPV वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। देश में अब तक इस वायरस के 11मामले सामने आए हैं। चीन से शुरू हुए इस वायरस की जद में अब आसपास के कई देश भी आ गए हैं।ऐसे में इस वायरस का चीन में क्या असर हैं इस पर गौर करने की जरूरत है।

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि चीन दावे कर रहा है कि इस समय अस्पतालों में जो मरीज भर्ती हैं, वे सामान्य फ्लू से जूझ रहे हैं। सामान्य फ्लू और एचएमपीवी के लक्षण लगभग एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में चीन को लेकर भ्रम भी फैलाया जा रहा है।

छोटे बच्चे सबसे ज्यादा असर

HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की निर्देशित किया है।

भारत के स्वास्थ्य मंत्री अनुसार HMPV वायरस

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार यह कोई नया वायरस नहीं है बल्कि विशेषज्ञों ने यह कहा है कि HMPV की 2001 में पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से फैलता है, हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी ऐज ग्रुप के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और हमसे जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी।

घबराएं नहीं रखें पूरी जानकारी

संक्रमण कैसे?

HMPV वायरस के प्रमुख लक्षण

HMPV वैक्सीन उपलब्ध है या नहीं

भारत में स्थिति सामान्य

Leave a Comment